फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पति के चालक ने दराती से रेता अपना गला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम बल्देव नगला में ब्लॉक प्रमुख पति के चालक ने दराती से अपना गला रेत लिया। वह मानसिक रूप से परेशान था। गंभीर हालत में उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बल्देव नगला निवासी संजीव कुमार यादव (40) छिबरामऊ के ब्लॉक प्रमुख पति बादाम सिंह पाल का चालक है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह संजीव ने पहले अपने शरीर में आग लगाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया तो उसने पास में पड़ी दराती उठा ली। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसने अपना गला रेत लिया। संजीव के गले से खून बहता देख आननफानन में परिजन उसे सौ शय्या अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया।
तीन दिन पहले खाया था जहर
संजीव के परिजनों ने बताया कि वह पिछले आठ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। तीन दिन पहले उसने जहर खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को संजीव का भाई नवनीत उसको इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर जाने वाला था, उससे पहले ही संजीव ने अपना गला रेत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें