तालग्राम। रात्रिकालीन हरपल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार की रात खेले गए मुकाबले में तालग्राम सुपर किंग्स की टीम ने जरारी की टीम को 16 रन से हरा दिया। इसी के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
कांशीराम कॉलोनी मैदान पर खेले गए मैच में तालग्राम टीम के कप्तान पापुलर विश्वास ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 98 रन बनाए। विवेक उर्फ होल्डर ने तीन छक्कों और दो चौके की सहायता से 30 रन बनाए। सुमित ने 25 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जरारी की टीम के बल्लेबाज जीशान ने 32 रनों का योगदान दिया। टीम ने आठ विकेट पर 82 रन बनाए। होल्डर मैन ऑफ द मैच रहे।
इस मौके पर युवा समाजसेवी उबैस खान, मास्टर उरूज, विपिन, आसिफ, फखरे आलम लखन, नीनू चौरसिया, अंकित यादव, अकरम, शानू इदरीसी, शान बेग, उमाकांत गुप्ता आदि रहे।