फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का लदे ट्रैक्टरों से तीन घंटे रहा जीटी रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मक्का लेकर आए ट्रैक्टरों के कारण निगम मंडी के पास जीटी रोड पर तीन घंटे जाम लगा रहा। तपती धूप व भीषण गर्मी में एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सोमवार को इलाके के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में मक्का व मूंगफली लेकर निगम मंडी जा रहे थे। एक साथ आए सैकड़ों ट्रैक्टरों से निगम मंडी में घुसने की जगह नहीं बची। आगे निकलने के प्रयास में चालकों ने ट्रैक्टरों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। इससे जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में मरीज लेकर जा रही स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी फंस गई। जाम में फंसने वालों ने खुलवाने का प्रयास किया। वाहनों की संख्या अधिक होने से यह सफल नहीं हुए। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
मंडी चौकी पुलिस को नहीं लगी जाम की भनक
कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी है। यहां एक उपनिरीक्षक व करीब चार सिपाहियों की तैनाती है। इनमें से किसी को निगम मंडी के बाहर जाम की भनक नहीं लगी। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली से व्यापारियों व किसानों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें