तालग्राम। चंदन क्रिकेट क्लब ने दस विकेट से शादाब क्रिकेट क्लब को हराकर मैच जीत लिया। टीम फाइनल में पहुंच गई। निहाल अंसारी को ‘मैन आफ द मैच’ का खिताब मिला।
कांशीराम कॉलोनी के पास मैदान में हो रहे हरपल क्रिकेट टूर्नामेंट में चंदन क्रिकेट क्लब और शादाब क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।
टॉस जीतकर शादाब क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में 117 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुफियान अंसारी ने 32 गेंद खेलकर 47 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी चंदन क्रिकेट क्लब की टीम के ओपनर बल्लेबाज अमन और निहाल अंसारी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। टीम ने नौ ओवर चार गेंद में बिना विकेट गंवाए मैच को जीत लिया। ‘मैन आफ द मैच’ निहाल अंसारी रहे। जिन्होंने 27 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली।
विपिन मास्टर, फखरे आलम (लखन) ने अंपायरिंग की। कमेंटेटर उबैस आलम खान और स्कोरर उरूज मास्टर रहे। राजू, चंदन, सोनू, आसिफ, छोटे मियां, शहजाद खान, लल्ला जानू खान, ख़ुशनसीब, सलमान राईन, जुनैद खान, फिरदौस उर्फ लल्ला, सोनू राठौर मौजूद रहे।