खड़िनी। सौरिख के निजी विद्यालय में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक हुई। नेताओं ने जातिगत भावना से हटकर एकजुट होने की अपील की। विहिप नेता योगेंद्र ने कहा कि लव जेहाद से बहू, बेटियों की रक्षा करनी होगी।
बजरंग दल के राजीव द्विवेदी ने कहा कि कई सालों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। इसके लिए करोड़ों हिंदुओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। मंदिर निर्माण में सभी को सहयोग करना चाहिए। कुबेर दुबे ने कहा कि जिस तरह शरीर के सभी अंग हमें मजबूती प्रदान करते हैं, उसी तरह से हिंदू समाज को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।
इससे पहले मृत्युंजय चौरसिया को सह संयोजक, शिवम दुबे को सुरक्षा प्रमुख, अरुण परिहार को सह सुरक्षा प्रमुख, मयंक श्रीवास्तव को छात्र संपर्क प्रमुख, आशीष चौहान व नितिन यादव को सह छात्र संपर्क प्रमुख, विशाल तोमर को मिलन प्रमुख, मोनू राजपूत व शिवांग त्रिपाठी को सह मिलन प्रमुख, ऋषभ दुबे व रोहित पाल को सह बलोपासना प्रमुख, राम त्रिपाठी को गोरक्षा प्रमुख, मधुकर त्रिपाठी को सह गोरक्षा प्रमुख मनोनीत किया गया।
इस मौके पर संजय सिंह भदौरिया, ओमजी, विक्रम त्रिपाठी, संदीप यादव, नागेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह, रोहित सिंह भदौरिया, पंकज सिंह बैस, भूपेंद्र सिंह चौहान, छोटू सिंह भदौरिया व निक्की सिंह उपस्थित रहे।