फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से जिलाधिकारी न्यायालय के कक्ष संख्या चार में नामांकन दाखिल होंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। अब तक सपा के दो जिला पंचायत सदस्यों की ओर से नामांकन पत्र के सात सेट और भाजपा के जिला पंचायत सदस्य की ओर से चार सेट खरीदे जा चुके हैं। सपा ने श्याम सिंह यादव और भाजपा ने प्रिया शाक्य को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 28 सदस्यों वाले सदन के लिए अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए तीन जुलाई को मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य ही अध्यक्ष चुन सकते हैं। वार्ड 21 के जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव ने नामांकन पत्र के तीन सेट कलक्ट्रेट से खरीदे हैं। सपा ने वार्ड 23 के सदस्य श्याम सिंह यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को इन्होंने नामांकन पत्र के चार सेट खरीदे।
गुरुवार को ही भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी वार्ड 16 की प्रिया शाक्य ने भी चार सेट में नामांकन पत्र खरीदे हैं। कलक्ट्रेट से अभी तक ग्यारह नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

तीन जुलाई को होगा मतदान
तीन जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में 28 जिला पंचायत के सदस्य मतदान कर अध्यक्ष चुनेंगे। दोपहर तीन बजे के बाद उसी दिन डीएम न्यायालय कक्ष में मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
अध्यक्ष पद के लिए कम से कम 15 मत
जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए प्रत्याशी के पक्ष में कम से कम 15 मत होने चाहिए। 28 सदस्यों में से 15 वोट जिस प्रत्याशी के पक्ष में पड़ेंगे। उसका अध्यक्ष बनना तय है। इसके लिए दोनों पार्टियों की ओर से सदस्यों को लुभाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
ऐसा है अंकगणित
जिला पंचायत के विजेता सदस्यों में सपा के 14(तीन बागी), भाजपा के सात, बसपा के एक और अन्य छह सदस्य थे। परिणाम की घोषणा के बाद सपा ने दिगंबर सिंह यादव को सपा में वापस लेकर अन्य की संख्या पांच पर ला दी। अब गुरुवार को प्रिया शाक्य को भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो जाने से अन्य की संख्या घटकर चार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें