तालग्राम(कन्नौज)। कस्बे के गढ़ी गोखर मोहल्ले में बुखार से एक बालक और एक युवक की मौत हो गई।
गढ़ी गोखर निवासी प्रकाश चंद्र का छोटा बेटा शिवकुमार(4) 15 दिन पहले बुखार की चपेट आया था। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद छिबरामऊ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया था। रविवार सुबह परिजन सैफई ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, तभी मौत हो गई। वहीं, चंदपुर्वा गांव निवासी सुनील कुमार(32) को कई दिन से बुखार था। रविवार सुबह नौ बजे घर पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।