श्रीजी क्रिकेट क्लब के कप्तान विनीत अग्निहोत्री को ट्रॉफी सौंपते समाजसेवी डा. अनुपम दुबे। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कस्बा विशुनगढ़ में श्रीजी क्रिकेट क्लब छिबरामऊ ने फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बना। इसने बाबा बैरागी चैंपियन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में विशुनगढ़ को सात विकेट से हराया। विजेता टीम के कप्तान को समाजसेवी डॉ. अनुपम दुबे ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
सोमवार को कस्बा विशुनगढ़ में बाबा बैरागी चैंपियन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच विशुनगढ़ क्रिकेट क्लब व श्रीजी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। विशुनगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचम की 48 रनों की पारी के सहारे निर्धारित 14 ओवरों में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीजी क्रिकेट क्लब की टीम ने 12 ओवरों में अमित यादव की 64 रनों की पारी के सहारे सात विकेट से मैच जीत लिया। अमित यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
समाजसेवी डॉ. अनुपम दुबे ने विजेता टीम के कप्तान विनीत अग्निहोत्री को ट्रॉफी सौंपी। उन्होेंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं उभरकर सामने आती है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे, देवेश दीक्षित, आयोजक मोहित दीक्षित, निखिल, शंकर, संजय, विकास, गौरव, आसू सहित कई लोग मौजूद रहे।