फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
kannauj news - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। छिबरामऊ से फर्रुखाबाद को जोड़ने वाली सड़क पर बने काली नदी के पुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन गुरुवार शाम से शुरू हो गया। फिलहाल भारी वाहनों के गुजरने पर रोक रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने काली नदी पुल पर बनी आधी दीवार को तुड़वा दिया है। आधी अभी बनी रहेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के बेलदार सुघर सिंह पाल ने पुल के दोनों तरफ बनी दीवार को आधा-आधा तुड़वा दिया। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट डलवाए जाने के कारण भारी वाहनों के गुजरने पर अभी रोक रहेगी। एक्सपेंशन ज्वाइंट के कार्य में जुटी लखनऊ की कंपनी बंधु ट्रेडर्स के कर्मचारी दिनभर कार्य में जुटे रहे। पुल के चार ज्वाइंट को काटकर एंगल निकालने का काम चलता रहा।
तीन फरवरी को काली नदी के पुल की बेयरिंग खिसकने से दोनों तरफ दीवार उठाकर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आदित्य कुमार ने बताया कि पुल की बेयरिंग सही हो चुकी है। चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। जल्द एक्सपेंशन ज्वाइंट सही कराकर भारी वाहनों को भी पुल से गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन हफ्ते में पूरा होगा ज्वाइंट का कार्य
काली नदी पुल पर चार एक्सपेंशन ज्वाइंट पड़े हैं। यह काफी पुराने हो चुके हैं। लखनऊ की कंपनी के कर्मचारी इन्हें दोबारा सही कर रहे हैं। इससे कि पुल में जंपिंग बनी रहे। कंपनी के सुपरवाइजर मनु श्रीवास्तव ने बताया कि पुल पर दो चरणों में एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में दो से तीन हफ्ते का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें