फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटा, फिर तलाक बोलकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव उदैतापुर में रहने वाली जुवैदा उर्फ आसमीन ने बताया कि करीब 18 साल पहले तिर्वा कोतवाली के गांव रैगांवा निवासी मोहम्मद वारिस पुत्र मोहम्मद शेर के साथ निकाह हुआ था। उसके चार बच्चे भी है। निकाह के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उत्पीड़न करने लगा। इस दौरान पति का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चलने लगा। विरोध करने पर करीब चार माह पहले पति ने पिटाई कर दी और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके उदैतापुर में रह रही है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें