तालग्राम। विकास खंड तालग्राम के नैपालपुर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पंचायत की ओर से कराया गया। ग्राम प्रधान की जगह दूसरे प्रधान का नाम लिख देने से गांव के लोग भड़क गए और हंगामा किया। नैपालपुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद में पेंटिंग कराई गई। जिसमें गांव के प्रधान गुरुप्रसाद वर्मा की जगह मुसाफिरपुर की प्रधान शकुंतला देवी का नाम लिख दिए गया। रविवार को ग्रामीणों ने जब दूसरे गांव की प्रधान का नाम लिखा देखा तो आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान गुरुप्रसाद वर्मा ने सचिव पर जान बूझ कर अपमानित करने और नाम न लिखाने का आरोप लगाया। सचिव अधिकारी प्रियांशु यादव ने बताया कि भूल से प्रधान की जगह दूसरे प्रधान का नाम लिख गया है। जल्द ही प्रधान गुरुप्रसाद वर्मा का नाम लिखवाया जाएगा।