फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संरक्षक के पदचिह्न पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
सपा कार्यालय में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते सपा विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष ? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया। केक काटकर सभी लोगों ने उनकी लंबी आयु की कामना की और पदचिन्हों पर चलने संकल्प लिया।
पार्टी कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने केक काटा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा मुलायम सिंह यादव ने किसानों और गरीबों की आवाज को सड़क से लेकर देश के सबसे बड़े सदन में बुलंद करने का काम किया है। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा समाजवादी पार्टी की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य अमीर गरीब की खाई को पाटने के लिए किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, संजू कटियार, संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, कौसर खां, राकेश कटियार, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें