तालग्राम। थाना क्षेत्र के गोवा में दिमागी बुखार से पीड़ित किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
गोवा गांव में रहने वाले मुन्नी देवी के पति वीरेंद्र कुमार की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने इकलौते 15 वर्षीय बेटे छोटू के साथ जीवन-यापन करती थी। शुक्रवार शाम को छोटू को तेज बुखार आ गया था। परिवार के लोगों ने गुरसहायगंज निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से आराम न होने पर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में एक नर्सिंग होम में डाक्टरों ने मस्तिष्क बुखार की पुष्टि की थी। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम को शव घर आते ही इकलौते बेटे की मौत से मां मुन्नीदेवी बेसुध हो गई। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी के लिए घर स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।