फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगी सर्दी, बच्चों में डायरिया का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी बढ़ने लगी है, जिससे बच्चों में डायरिया की बीमारी फैलने लगी है। बगैर गर्म कपड़ों के बच्चे सुबह और शाम घर से निकले तो डायरिया के शिकार हो सकते है। जिला अस्पताल में पांच बच्चें डायरिया से पीड़ित भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में बच्चों में डायरिया रोग पनपने लगा है। रविवार को जिला अस्पताल में इस रोग से पीड़ित पांच बच्चों को भर्ती कराया गया है जबकि एक महिला भी डायरिया से पीड़ित भर्ती हुई है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. मोहित शंकर ने बताया कि मौसम में जो बदलाव आया है यह सबसे खतरनाक है। इस मौसम में बच्चों को सुरक्षित रखें। सुबह और शाम बिना गर्म कपड़ों के घर से न निकलने दें। हो सके तो बच्चों को गुनगुना पानी पीने को दें। बच्चों को पानी में खेलने से रोकें। ठंडा खाना न खिलाएं। खांसी व जुकाम होने पर तुरंत डाक्टर की सलाह से उपचार लें। सर्दी से बच्चों के सीने में जकड़न की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें