फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनाएं यातायात के नियम, करें जीवन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। यातायात माह में लोगों को जागरुक करने के लिए शुक्रवार को दो प्रचार वाहनों को एसडीएम व सीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सौरिख तिराहे पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता व सीओ शिव कुमार थापा ने हरी झंडी दिखाई। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क पर चलते समय सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे अपने व दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात न करें और सदैव हेलमेट का प्रयोग करें। मानक के विपरीत सवारी न बैठाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। नशे की हालत में कोई भी वाहन न चलाएं। टीएसआई संतोष कुमार ने कहा कि नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश, इजहार, राजवीर, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें