फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने वापस लौटाई मशीनें, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में जमीनों का कम मुआवजा मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को कार्यदायी संस्था की मशीनों को लौटाकर विरोध किया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे निर्माण की कार्यदायी संस्था की मशीनें आने की सूचना पाकर सिकंदरपुर के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने अपना विरोध दर्ज करते हुए कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। तब तक कार्य नहीं होने देंगे। इसके बाद विनय शुक्ला, राजेंद्र दुबे, अनुराग शुक्ला, रज्जन स्वर्णकार, बेचेलाल आदि धरने पर बैठ गए। इस संबंध में एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों से बातचीत चल रही है। मशीनें सिर्फ आई थीं, काम शुरू नहीं हुआ था। जल्द ही किसानों से वार्ता कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें