फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी तिथि का हुआ विरोध, अब सात को ही होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के लिए मतदान सात नवंबर को ही होगा। दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता राम मोहन तिवारी के असामयिक निधन पर तिथि बढ़ाकर दस नवंबर कर दी गई थी लेकिन पता चलते ही विरोध हो गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता राम मोहन तिवारी का निधन की सूचना मिलते ही चुनाव का प्रचार-प्रसार थम गया। गुरुवार को वकीलों ने बैठक कर तीन दिन के लिए शोक प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने सात नवंबर को होने वाले मतदान की तिथि को बढ़ाकर दस नवंबर कर दिया। मतदान की तिथि बढ़ाए जाने का पता चलते ही कुछ वकीलों ने विरोध कर दिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर बात की। सहमति नहीं बनी। बाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव ललित प्रताप सिंह से वार्ता कर चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने कहा कि मतदान की तिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजी जा चुकी है इसलिए अब उसमें बदलाव संभव नहीं है। चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात नवंबर को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें