तिर्वा। बुखार से पीड़ित किशोरी को परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत देख तैनात डाक्टरों ने उसकी डेंगू की जांच कराई। डेंगू के लक्षण के आधार पर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
कोतवाली के कलुआपुर गांव निवासी सुधा (15) पुत्री नंदराम को काफी समय से बुखार था। उसके परिजन निजी अस्पताल में दवा कराते रहे। गुरुवार को उसकी हालत गंभीर देख परिजन मेडिकल कालेज इमरजेंसी वार्ड में ले गए। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देख उसका डेंगू परीक्षण कराया। हालांकि, रिपोर्ट अभी नहीं आई है। डेंगू के लक्षण देखकर तैनात डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।