फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचली गंग नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। निचली गंग नहर में डूबकर निशक्त युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना ठठिया के थरियार गांव निवासी अशोक कुमार 22 पुत्र रामशंकर एक पैर से निशक्त था। शनिवार की सुबह 11 बजे नहर पटरी पर टहलने के लिए गया था। देर शाम तक जब वापस घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने निशक्त युवक को नहर पटरी पर देखने की बात कही। परिजन नहर पटरी पर उसे खोजने गए तो उसकी लाठी नहर पटरी पर पड़ी मिली पर वह नहीं दिखा। यह देखकर परिजनों ने नहर में गिरने की आशंका जाहिर की। रविवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाकर उसकी खोज करानी शुरू कर दी। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद गोताखोरों ने मक्कापुर्वा गांव के सामने निचली गंग नहर में शव को बरामद किया। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें