उमर्दा। दुकान जा रही एक बालिका से बुजुर्ग ने छेड़खानी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बालिका रविवार सुबह दुकान जा रही थी। इस दौरान उमर्दा कस्बा निवासी 62 वर्षीय राधेश्याम ने बालिका का रास्ता रोक लिया। टॉफी का लालच देकर उसे अपने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध कर पीड़िता किसी तरह से भागकर घर पहुंची और परिजनों ने को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पिता ने राधेश्याम के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।