फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। महतेपुर्वा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मायके पक्ष के आने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

कोतवाली के महतेपुर्वा गांव निवासी विनोद कुमार का विवाह 2017 में ककलापुर गांव निवासी रंजना देवी के साथ हुआ था। विनोद ने बताया कि रविवार को वह गांव में घूमने गया था और कुछ देर बाद वापस आ गया। उसने देखा पत्नी कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटक रही थी। शोरगुल मचाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर मायके पक्ष को सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अगर मायके पक्ष के लोग तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें