फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शोहदे से परेशान होकर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने बताया कि सलेमपुर ताराबांगर निवासी एक शोहदा उसकी पुत्री को चार माह से परेशान कर रहा था। पुत्री के शिकायत करने पर उन्होंने युवक के परिजनों से उलाहना दिया तो उन्होंने अभद्रता कर धमकी दी। कार्रवाई न होने से मोहित ने युवती को और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। पिता का आरोप है कि शोहदे की छेड़खानी से परेशान होकर उसकी पुत्री ने 26 जून को फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें