फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी हुई डीजल की कीमतों ने तोड़ी किसानों की कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजे गए समाजवादी आवाहन पत्र को रविवार को बांटा गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में वितरित करने के बाद सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि बढ़ी हुई पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बढ़ी हुई कीमतों का प्रभाव हर व्यापार पर पड़ेगा और मंहगाई दिनों-दिन बढ़ेगी, जिससे आम जनमानस का जीना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान तालग्राम क्षेत्र के सपा नेता नईम खां, तहसीम, सभासद तालग्राम महरुद्दीन मंसूरी मास्टर साहब, रमाकांत शाक्य ने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए साइकिल से समाजवादी आवाहन संदेश पत्र ग्रामीणों को वितरित किए। सलोवा कार्यकर्ताओं ने ग्राम मुरली नगर, भगवंतपुर, यादव नगर, पल्यौरा में पत्रक बांटे। इस दौरान सलोवा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, मेजर सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव, बृजेश व महेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें