फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी में नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। बेरोजगार युवक से नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के भीकमपुर साहनी निवासी शेखरसिंह चंदेल पुत्र रघुवीरसिंह चंदेल ने बताया कि तीन साल पहले फोन काल से गोरखपुर मोहनपुर जंगल सोली निवासी मुकेश कुमार ने नेवी में नौकरी का आश्वासन दिया। भरोसा कर 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद नोएडा सेक्टर 66 निवासी धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण गिल, व उत्तरी दिल्ली पुरानी इविल अब्दुल कालम जसोदा गांव निवासी रवींदनाथ चौधरी, दिल्ली शास्त्री पार्क निवासी कुमारी मौसम, असम, गुवाहाटी बवनी मैदान जीओवी प्रेस रोड निवासी अनुरिष्का खरे के खाते में चार लाख पचास हजार दो सौ रुपये ट्रांसफर करा लिए। अब तक नौकरी नहीं लगी और फोन नंबर से संपर्क भी नहीं हो रहा है। इससे ठगी का पता चला है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें