तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर साइकिल से जायजा लेते सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मुख्य विकास अधिकारी ने साइकिल से शहर के लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जरूरी काम से ही निकलने वाले लोगों को राहत देने की बात कही।
रविवार सुबह करीब नौ बजे मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी साइकिल से जायजा लेने पहुंचे। कलक्ट्रेट से शरीफापुर गांव तक साइकिल तक वह गए। इस दौरान पाल चौराहे और गोल कुआं पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उन्होंने दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को राहत दी जाए। बेवजह निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी भी सामाजिक दूरी बनाकर ड्यूटी करें।