फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में लगाई स्वास्थ्य टीम, घर-घर हुआ सर्वे

विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में कोरोना पॉजीटिव केस निकलने के बाद कालोनी के लोगों का सर्वे व जांच करतीं एएनएम - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कांशीराम कालोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद लॉक की गई कालोनी में स्वास्थ्य टीम ने पहुंच कर घर घर सर्वे किया। लोगों से बुखार खांसी जुकाम समेत अन्य बीमारी के बारे में जानकारी ली। कालोनी के लोगों को पीने के पानी की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए हैंडपंप ठीक कराया गया। खराब चल रही बिजली का नया तार डाला गया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले केस के बाद कांशीराम कालोनी के लोगों को कालोनी में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। किसी को बाहर निकलने की छूट नहीं दी गई। पुलिस के अलावा अधिकारी ही कालोनी परिसर में जा सकते है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की एएनएम कनक द्विवेदी, तनुश्री, कामिनी यादव, स्वास्थ्य निरीक्षिका रानी पाल, आंगनबाड़ी साधना, कमल कुमारी, ममता, रेखा शुक्ला व आशा ने कालोनी के प्रत्येक आवास में पहुंच कर सर्वे किया। मौजूद लोगों के उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कालनी में 240 आवास है। कुछ आवास खाली पड़े है। सर्वे में लगी टीम को कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। कालोनी में रह रहे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारियों ने कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पूर्वी कालोनी में लगा एक हैंडपंप कई माह से खराब है। इस पर रविवार को नगरपालिका की ठेके पर लगी टीम व संविदा कर्मियों ने हैंडपंप को ठीक किया। इसी तरह बिजली विभाग के एसडीओ सूरज सोनी, जेई दीपक कुमार, ठेकेदार अनूप कटियार कर्मचारियों को लेकर कालोनी पहुंचे। यहां पूरी लाइन को बदलकर खराब बिजली ठीक की गई। कालोनी निवासियों को बताया गया कि यदि किसी तरह की दिक्कत हो तो वह कंट्रोल रुम के नंबर पर फोन कर सूचना दे सकते है।
कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद लोग कालोनी से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे है। वह तरह तरह का बहाना पुलिस के सामने बना रहे है पर पुलिस उनकी एक नहीं सुन रही है। उनका कहना है कि उनके पास खाने पीने की दिक्कत आ रही है। न ही उनके पास पैसे है न ही अन्य सामान इस दशा में उनके सामने कई दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

शहर के चौधरीसराय कांशीराम कालोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी कालोनी के लोगों पर कोई शिकन नहीं है। वह कालोनी छोड़ कर घर के बाहर खुले स्थान पर पेड़ की छांव में बिना मास्क के बैठ रहे हैं। कालोनी के बाहर बैठने वाले लोग सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रख रहे है। इससे कई अन्य में भी रोग फैलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें