फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के एक और कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव, औरैया के भी चार घर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमित बचे दो मरीजों में एक और की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसी के साथ अब छह कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब जिले में सिर्फ एक कोरोना संक्रमित बचा है। इसके अलावा बुधवार को औरैया के भी चार कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज को ग्रीन जोन में शामिल होने के लिए बस एक कदम और आगे बढ़ना है। यानी जिले में कोरोना संक्रमित मिले सात लोगों में पांच पहले ही ठीक होकर घर जा चुके थे। गुरुवार को 16 वर्षीय किशोरी की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उसे भी घर भेज दिया गया। बहादुरपुर गांव में कोरोना संक्रमित मिले एक ही परिवार के पांच लोगों में से अभी तक चार की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक युवक की रिपोर्ट आना बाकी है। चिकित्सकों ने रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे गए लोगों को ताली बजाकर विदाई दी। ठीक हुए लोगों ने हाथ जोड़कर चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें