फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : चार नगर निकायों में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में हर सोमवार को संभव के तहत जनसुनवाई होती है। इसमें नगर क्षेत्रों की शिकायतें सुनी जाती हैं। जिले की आठ नगर निकायों में से चार में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कन्नौज व नगर पंचायत तिर्वागंज, सिकंदरपुर व तालग्राम नगर पंचायत में संभव के तहत एक भी शिकायतें नहीं आईं। नोडल अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में एक, गुरसहायगंज में तीन, नगर पंचायत सौरिख में दो और समधन में तीन समेत कुल नौ शिकायतें आईं। मौके पर सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। छिबरामऊ में मोहल्ला इंद्रानगर निवासी संजय मिश्र ने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने की मांग रखी।
गुरसहायगंज में गांधीनगर निवासी हारुन ने पाइप लाइन लीकेज, अफसरी निवासी अजहरुद्दीन और तिर्वा रोड के सर्वेंद्र गुप्ता ने हैंडपंप मरम्मत करने का मामला उठाया। सौरिख में लोहिया नगर के लड्डन सलमानी ने हैंडपंप ठीक कराने, संजय नगर निवासी राकेश शाक्य ने साफ-सफाई कराने की मांग रखी। इसी तरह समधन में इस्माइलपुर शांति नगर निवासी विनीता, पान कुमारी व संध्या देवी ने राशन कार्ड के लिए रिपोर्ट लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें