फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : 2084 वाहनों पर बकाया है 5.47 करोड़ रुपये--

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। वर्ष 2020 से पहले के जिले में 2084 कामर्शियल वाहनों पर एआरटीओ कार्यालय का पांच करोड़ 47 लाख रुपये टैक्स का बकाया है। विभाग ने एक मुश्त समाधान योजना चला रखी है, जिसके तहत 26 जुलाई आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इसके तहत शत-प्रतिशत ब्याज व पेनाल्टी माफ हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन/पीटीओ रामबाबू दोहरे ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना का वाहन मालिक फायदा उठा सकते हैं, जो वाहन चल रहे हैं या खड़े हैं, उन सभी को योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत पहली बार 50 फीसदी धनराशि और तीन महीने में किस्तों में अदा करना होगा। प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि एक हजार रुपये जमा कर कामर्शियल वाहन मालिक पंजीकरण करा सकते हैं। एक अप्रैल 2020 के पहले के सभी वाहनों को इस योजना में शामिल किया गया है। इसमें वाहनों को लेकर जो भी भुगतान, मुकदमा या आरसी जारी है, सब खत्म हो जाएगा। पैनाल्टी व टैक्स भी माफ हो जाएगा। इसके लिए पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें