फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी अनिल पाल ने तिर्वा सीट से किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को सिर्फ तिर्वा से सपा प्रत्याशी अनिल पाल ने नामांकन दाखिल किया। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस के साथ बीएसएफ जवान मुस्तैद रहे। तलाशी के साथ-साथ कोविड नियमों का पालन कराते हुए लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुभ मुहूर्त में तिर्वा विधानसभा से सपा प्रत्याशी अनिल पाल ने बगैर किसी तामझाम के नाम निर्देशन पत्र जमा किया। अनिल पाल पूर्व शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल के बेटे हैं। विजय बहादुर पाल तिर्वा सीट से 2002 और 2012 में विधायक चुने गए थे। 2012 में सपा सरकार में वे राज्य शिक्षा मंत्री भी रहे। तबीयत ठीक न होने पर उन्होंने बेटे को मैदान में उतारा है। अनिल पाल ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। एक पत्र में प्रस्तावक अंशुल गुप्ता और दूसरे में अधिवक्ता राकेश तिवारी रहे हैं।
खुद के पास सिर्फ बाइक, पत्नी के पास हैं दो कारें
सपा प्रत्याशी अनिल पाल के नाम सिर्फ एक बाइक है। उनकी पत्नी पूजा वर्मा के पास एक स्कार्पियो और एक वेन्यू कार है। वे बीटेक पास हैं। अनिल पाल के पास कोई ज्वैलरी नहीं है। उनकी पत्नी के पास 50 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी है।
विज्ञापन

अनिल पाल हैं विद्यालय के प्रबंधक, पत्नी हैं कांट्रेक्टर, लाखों की संपत्ति
सपा प्रत्याशी अनिल पाल कृषि कार्य करने के साथ विद्यालय के प्रबंधक हैं। उनके पास 54 लाख 60 हजार की प्रापर्टी है। इसमें कनौली, नुनारी, बिधूना, उमरपुर, सकरावा में कृषि जमीन है। पांच बैंक खातों में दो लाख कैश है। पत्नी के पास 50 लाख 85 हजार की प्रापर्टी है। पत्नी पूजा वर्मा कांट्रेक्टर भी हैं।
--
अनिल पाल पर दर्ज हुआ था धारा 420 का मुकदमा
सपा प्रत्याशी अनिल पाल के खिलाफ इंदरगढ़ थाने में धारा 420 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वर्ष 2018 में उन पर जाली अंकपत्र (मार्कशीट) बनाने का एक अभ्यर्थी के पिता ने आरोप लगाया था। फिलहाल इस एफआईआर में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें