सौरिख। विद्युत बकाये में कटे कनेक्शन जोड़ने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बीस लाख रुपये के बकाये में नौ लोगों के कनेक्शन कटवा दिए गए थे। क्रास चेकिंग में यह सभी उपभोक्ता केबल जोड़कर बिजली का उपयोग करते मिले। विभाग ने सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बिल बकाया होने के कारण खरौली निवासी कृष्णा देवी, जरियापुर निवासी देशपाल, राजापुर निवासी रामपाल, नगला डडुवन निवासी कमलेश कुमार, गोपाल नगरिया निवासी रामऔतार, सिकंदरपुर निवासी प्रेम कुमारी, रघुराज व रमेश चंद्र, चपुन्ना निवासी रामबाबू, भवानीपुर निवासी बलराम के कनेक्शन कटवा दिए गए थे।
विद्युत विभाग की टीम ने इन गांवों में क्रास चेकिंग कराई। निरीक्षण में सभी उपभोक्ता बगैर बिल जमा किए केबल जोड़कर बिजली का उपयोग करते हुए मिले। अवर अभियंता ने पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।