फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल घूम रहे अन्ना पशुओं को देखकर भी प्रशासन खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। अन्ना पशुओं को अराजकतत्वों ने मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान घूम रहे पशुओं को देखकर भी प्रशासन अंजान बना है। सूचना के बाद भी पशु विभाग ने घायल पशुओं के इलाज की जहमत नहीं उठाई। जगह-जगह बनी गोशालाओं में भी पशुओं को बंद करने की सिर्फ खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन

यही वजह है कि सड़कों पर कई पशु खुलेआम घूम रहे हैं। गांधी चौराहे पर घूम रहे चार पशुओं को अराजकतत्वों ने धारधार हथियार मारकर घायल कर दिया। इससे यह खून से लथपथ सड़कों को लाल कर रहे हैं। डिप्टी सीबीओ डा. संजय शाल्या ने बताया कि घायल पशुओं को पकड़वा कर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें