फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रावास दीवार व बीम में दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज विधईपुर्वा में अपराजिता छात्रावास की मेस की दीवार व बीम में दरारें आ गईं हैं। राजकीय निर्माण निगम लि. सूडा इकाई-1 कानपुर को पत्र भेजकर गुणवत्ता की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कहा है कि अगर इस बारे में कोई जांच कमेटी गठित हुई है तो बताया जाए।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक मनोज शुक्ल ने प्रकरण की जानकारी प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा को भी दी है। इकाई प्रभारी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज राजकीय निर्माण निगम लि. सूडा इकाई-1 कानपुर को लिखे पत्र में कहा है कि पं. दीन दयाल गुणवत्ता सुधार योजना के तहत संस्थान में दिसंबर 2019 में श्रेणी तीन के 22 आवास एवं श्रेणी 2 के चार आवासों का निर्माण शुरू हुआ था।
कानपुर के एचबीटीयू की ओर से अब तक संशोधित स्वीकृति धनराशि कुल चार करोड़ 29 लाख 32 हजार के सापेक्ष तीन करोड़ 43 लाख 46 हजार रुपये अवमुक्त किया गया है। अधिकतर भाग में भूतल तक का निर्माण कार्य पूरा नहीं है। निदेशक ने बताया कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के भवन में दरारें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें