फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरियाट्रिक वार्ड में सामान को लेकर जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो माह पहले सीएमओ की ओर से जिला अस्पताल के जीरियाट्रिक वार्ड में भेजे गए सामान को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

25 अप्रैल को सीएमओ दफ्तर के वेयर हाउस से जिला अस्पताल में संचालित जीरियाट्रिक वार्ड के लिए करीब 12 प्रकार का सामान भेजा गया था। इसमें एसी, ईसीजी मशीन, बेडशीट, वाकर समेत कई प्रकार का सामान शामिल था, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि जीरियाट्रिक वार्ड प्रभारी डॉ. रविंद्र साहू तक एसी और ईसीजी मशीन पहुंची ही नहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शुक्रवार को इससे जुड़ी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को जीरियाट्रिक वार्ड के लिए सामान उपलब्ध कराया गया था। दो माह बीतने के बाद भी सामान न पहुंचने की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें