छिबरामऊ। दिल्ली से बस पर लौट रहे युवक को रास्ते में जहरखुरानों ने शिकार बनाकर उसका बैग, मोबाइल व नकदी लूट ली। बस चालक ने युवक को बेहोशी की हालत में पूर्वी बाईपास पर उतार दिया। उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ग्राम कसावा निवासी सचिन (20) दिल्ली में शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली एक फैक्टरी में नौकरी करता है। रविवार की शाम को घर वापस आने के लिए वह रोडवेज बस में बैठा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे शिकार बना लिया। (संवाद)