फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज किसान ने जूनियर प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिठुइया गांव निवासी मेघनाद कुशवाह (40) खेती करते थे। शनिवार की दोपहर किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी पत्नी गीता से हो गई। इसके बाद गुस्से में मेघनाद बिना कुछ बताए घर से चला गया। कुछ देर बाद उसका शव कलुआपुर गांव के पास स्थित जूनियर प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे अर्जुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। विद्यालय के पास से गुजर रहे लोगों ने शव लटका देखा तो इसकी जानकारी मेघनाद के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें