छिबरामऊ। जीटी रोड किनारे स्थित ग्राम सराय सुंदरपुर के सामने किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मां के लिए तरबूज खरीदने बाजार जा रहा था।
ग्राम मदारपुर निवासी राजपाल(23) दिल्ली में रहकर शटरिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह दिल्ली से लौटा था। शनिवार को मां लक्ष्मी देवी के लिए तरबूज लेने के लिए बाइक से छिबरामऊ आ रहा था। ग्राम सरायसुंदर के सामने किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही राजपाल की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।शव को पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भिजवा दिया गया। राजपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक भाई सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है।