फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा, समधन व सौरिख नगर पंचायतों को चेतावनी--

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम राकेश मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं वसूली और कर करेत्तर की समीक्षा बैठक की। इसमें कहा कि तिर्वा, समधन, सौरिख नगर निकायों की ओर से वसूली का फीडबैक संतोषजनक न मिलने पर चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने सब रजिस्ट्रार को विभागीय कार्यों में रुचि लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

आबकारी विभाग का मंडल में पांचवां स्थान होने पर डीएम ने सौ प्रतिशत रिजल्ट लाने को कहा। परिवहन विभाग का मंडल में तीसरा स्थान होने पर तहसील स्तर पर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है। यूपीपीसीएल में 54 करोड़ 86 लाख के बकाया में से एक करोड़ 70 लाख की ही वसूली होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, समस्त एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें