फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरिख सीएचसी को मंडल में मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कायाकल्प अवार्ड के तहत राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख को कानपुर मंडल में तीसरा स्थान मिला है। प्रतियोगिता में शामिल 265 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सौरिख सीएचसी को 80.71 अंक मिले हैं। मंडल व प्रदेश में स्थान आने पर पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

जनपदीय क्वालिटी मैनेजर डॉ. सुनील प्रजापति ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से साफ-सफाई व अस्पतालों के बेहतर प्रबंधन को देखकर चयन किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्रों को सात बिंदुओं, अस्पताल का रखरखाव, साफ-सफाई, बेस्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सुविधाएं पर खरा उतरना पड़ता है। कोरोना संक्रमण के चलते कायाकल्प योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए टीम ने वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट किया था। इसमें सीएचसी सौरिख को कानपुर मंडल में तीसरा स्थान मिला है। पुरस्कार में एक लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। सामुदायिक केंद्र सौरिख के चिकित्साधीक्षक डॉ.अजहर सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2019-20 के कायाकल्प अवार्ड के तहत प्रदेश में 60वां स्थान मिला था। वर्ष 2020-21 में प्रदेश में 51वां व कानपुर मंडल में पांचवां स्थान मिला था। वर्ष 2021-22 की प्रतियोगिता में प्रदेश में 42वां व कानपुर मंडल में तीसरा स्थान मिला है। आगे भी मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाती रहेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.विनोद कुमार ने कहा कि यह हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें