फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बसों व छह टेंपो के चालान, चार सीज

विज्ञापन
चेकिंग के दौरान हाथ जोड़कर गुहार लगाता टैंपो चालक। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद डग्गामार वाहनों पर पुलिस की निगाह टेड़ी हो गई है। अलग अलग जगहों पर चेकिंग कर बसों, टेंपो के अभिलेख चेक किए गए। चेकिंग अभियान से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसआई विनय शर्मा ने वाहनों की चेकिंग के दौरान ताजपुर रोड व बेवर रोड पर तीन तीन, फर्रुखाबाद व सौरिख रोड पर दो दो बसों के चालान काटे। एसआई अजब सिंह ने पश्चिमी बाईपास पर अभिलेख न होने पर चार टेंपो सीज किए, जबकि छह का चालान किया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि वाहन चेकिंग अनवरत रूप से चलेगा। किसी भी असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक गाड़ी के अभिलेख साथ लेकर चलें। चेकिंग के दौरान अभिलेख न दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक साथ अलग अलग स्थानाें पर चले चेकिंग अभियान से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सड़कों को छोड़कर संपर्क मार्गों पर वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने के बाद चालक मौके से इधर उधर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें