फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लेकर घर जा रहे दुकानदार से मारपीट कर 45 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र खड़नी के नगला खरगाई गांव निवासी शिवम गांव में किराना की दुकान किए हैं। रविवार शाम करीब सात बजे खड़नी से बाजार करने के बाद घर जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए गांव के युवक ने गाली गलौज करते हुए डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने वाले ने उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। दुकानदार ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल को थाने लेकर पहुंचे और वारदात के संबंध में तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें