फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने रास्ते पर बना अवैध निर्माण ढ़हाया

विज्ञापन
पिलर गिरवाते लेखपाल राकेश बाबू।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। चकरोड पर कब्जा करने के प्रयास में रातों-रात पिलर खड़े कर दिए। रविवार को पुलिस के साथ राजस्व टीम ने जाकर अवैध पिलर को गिरा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा देहात ग्राम पंचायत की सीमा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने खेतों को जाने वाला रास्ता है। इस पर आसपास के लोगों ने कब्जा कर रखा है। ग्राम प्रधान नीलम राजपूत ने मनरेगा योजना के तहत रास्ता खोलने की बात कही तो कब्जेदारों ने विरोध कर दिया। इससे रविवार को नायब तहसीलदार भरत कुमार मौर्य, लेखपाल राकेश बाबू ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर रास्ते की पैमाइश की और पिलर को गिरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें