फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ/विशुनगढ़। विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम भोला नगरिया निवासी सुनील (22) के खेत पर सबमर्सिबल लगी है। शुक्रवार को दोपहर बाद वह सीढ़ी लगाकर हाईटेंशन लाइन से सबमर्सिबल को आने वाले तार को जोड़ रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी देर तक तारों में ही फंसा रहा। चीख सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग आ गए और तारों में डंडा मारा, जिसके बाद युवक नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गया। आनन-फानन में युवक को परिजन सौ शैया अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के संबंध में परिजनों का कहना है कि सुनील ट्रांसफार्मर के पास खड़ा था, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे यह हादसा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें