फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट न देने पर दबंगों ने मां बेटे को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बिहारीपुर्वा गांव में मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला का आरोप है कि बताए गए चुनाव चिन्ह पर वोट न देने से नाराज दबंगों ने यह करतूत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तिर्वा विधानसभा के सौरिख थानाक्षेत्र में बिहारीपुर्वा गांव है। निवासिनी राजवती सिंह पाल ने बताया कि रविवार को वह दरवाजे पर बैठी थी। गांव के चार पांच दबंग आए, कही जगह वोट न देने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बेटा पुष्पेंद्र बचाने आया तो दबंगों ने उसे भी पीट कर घायल कर दिया। राजवती ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि नादेमऊ चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें