फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 वर्ष पुराने धर्मशाला की गिराई गई इमारत

विज्ञापन
धर्मशाला गिराती पोेेकलैंड मशीन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जीटी रोड चौड़ीकरण के चलते कई दशक पुराने धर्मशाला भवन को गिरा दिया गया। बरसों पुरानी इस इमारत को गिरता देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

कस्बा सराय प्रयाग की महावीर मेला कमेटी की ओर से कस्बा में यात्रियों के ठहरने के लिए एक धर्मशाला बनवाई गई थी। यहां पर लगने वाले महावीर मेले में आने वाले लोग उस वक्त इसी धर्मशाला में कई दिनों तक प्रवास करते थे। मेला कमेटी के राजीव कटियार, सौरभ कटियार ने बताया कि धर्मशाला का प्रयोग लोग शादी विवाह वा अन्य कार्यक्रम में भी करते थे। हाईवे निर्माण के चलते गुरुवार को इस को गिरा दिया गया। मेला कमेटी के लोगों का कहना है कि अब ठहरने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें