फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुकान से पैदल घर लौटते समय एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के रूर गांव का इंद्रपाल(30) कस्बे में मछली की दुकान पर कार्य करता था। बुधवार की शाम दुकान से घर के लिए पैदल निकला था। ग्राम ककरैया तक एक बाइक से आया, फिर पैदल गांव की ओर जाने लगा। इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारते हुए चला गया। हादसे में बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ ने इंद्रपाल को पहचाना और जानकारी उसके परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल इंद्रपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंद्रपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इंद्रपाल अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी अर्चना देवी, चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें