फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पवर्षा संग निकली खाटू श्याम निशान यात्रा

विज्ञापन
कस्बे से निकलती शोभायात्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। श्री खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। डीजे की धुनाें पर बज रहे भक्ति गीतों ने नगर के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सौरिख रोड स्थित प्राचीन कालिका देवी मंदिर परिसर में चेयरमैन राजीव दुबे व सिकंदरपुर चेयरमैन उर्वशी दुबे ने पूजा अर्चना कर खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा प्रारंभ कराई गई। डीजे की धुनों पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। वहीं कुछ उत्साहित भक्तगण गुलाब के फूल उड़ाकर शोभायात्रा को चार-चांद लगा रहे थे। शोभायात्रा में बज रहे भक्ति गीतों ने नगर के माहौल को भक्तिमय कर दिया। पीपल चौराहा पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने खाटू श्याम की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। उसके बाद हाथों में ध्वज धारण कर यात्रा में महिलाओं के साथ शामिल हुई। नगर के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दोपहर बाद विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार मैरिज होम पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में विवेक कुमार गुप्ता, विनय शर्मा, पल्ली पांडेय, विपिन गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, कल्लू गुप्ता, देव गुप्ता, छोटे मिश्रा, पिंकी पांडेय, सुनील यादव, ईशू पांडेय, रश्मि गुप्ता, कविता गुप्ता, कंचन गुप्ता, गीता शर्मा, आभा गुप्ता, शिवानी पांडेय, शिवांशी, भावना पांडेय, श्वेता पांडेय, पारूल पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन महिलाएं व पुरूष शामिल हुए।
रविवार को नगर के मुख्य मार्ग से निकली शोभायात्रा में शामिल भक्त 251 ध्वज पताकाओं को हाथों में लेकर चल रहे थे। इन सभी ध्वज को एकत्रित कर राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में अर्पित किया जाएगा। आयोजन समिति के विनय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर से श्रद्धालुओं का एक जत्था बस द्वारा खाटू श्याम के लिए प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मास्क लगाकर शामिल हुए पुलिस कर्मी कोरोना वायरस का खौफ लोगों पर कम लेकिन प्रशासन पर कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा है। खभीड़ के बावजूद लोग कोरोना वायरस के खौफ को दरकिनार कर पूरे भक्तिभाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी मुंह पर मास्क पहन कर साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें