कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 1.80 लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। इन्हें डबल लॉक में रखवा दिया गया। सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों को लगाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने 24 अप्रैल से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कराने की समय सारिणी जारी की है। इस बार बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 91 केंद्रों की सूची जारी की गई है। जिलाधिकारी समेत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू बोर्ड परीक्षाओं को शंातिपूर्वक व निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कर चुके हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 80 हजार उत्तर पुस्तिकाएं हाईस्कूल के लिए और एक लाख इंटरमीडिएट के लिए भेजी हैं। इन्हें शहर के केके इंटर कालेज में डबल लॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया है।