फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : बासी खाना से परिवार के छह लोगों की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
फोटो 22- बीमार लोगों का उपचार करते सीएमएस डॉ. शक्ति बसु। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। क्षेत्र के कपूरापुर गांव में बासी खाना खाने से परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्ट-दस्त होने पर पड़ोसियों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव कपूरापुर कटरी निवासी किसान रामगोपाल राजपूत के घर गुरुवार की शाम पनीर की सब्जी और पूड़ी बनी थी। रात का बचा खाना महिलाओं ने फ्रिज में रख दिया। शुक्रवार करीब 11 बजे परिवार के लोगों ने फ्रिज से निकालकर बासी खाना खा लिया।
इससे रामगोपाल, बेटे ऋतिक, पत्नी सुनीता, सुमन, दीपक और सचिन की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। जानकारी होने पर पड़ोसी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि बासी भोजन खाने से बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें