फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kannauj: पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के गुर्गे विराट मौर्य और सुरजीत गिरफ्तार, एक हो गया फरार; तीन की तलाश

Sun, 04 Jan 2026 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन अभी भी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन
नवाब सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले हुए भट्ठा लूट कांड में शामिल पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के दो गुर्गों को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य गुर्गे के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके घर का डीवीआर जब्त कर लिया है। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन अभी भी फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार की देर रात सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान में दबिश देकर विराट मौर्य को उठा लिया। इसके बाद इसी मोहल्ले में शिवम दुबे उर्फ सोमू के घर दबिश दी, लेकिन वह तब तक भाग चुका था। पुलिस ने उसके घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर लिया और अपने साथ ले गई। पुलिस ने रामपुर मजरे गांव में एक ट्यूबवेल पर दबिश देकर सुरजीत यादव को भी दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाई और उनसे पूछताछ की। 

सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भट्ठा लूट कांड में आरोपी हैं। इन लोगों ने मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उसके भाई नीलू यादव के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित ने इन लोगों के भय के कारण दो साल बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई, तब से इनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में नवाब सिंह यादव बांदा जिले की मंडलीय कारागार में बंद है, जबकि साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसका भाई नीलू यादव कौशांबी जिला कारागार में बंद है। दोनों के ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। भट्ठा लूट कांड मामले में अभी अड़ंगापुर निवासी सचिन यादव, रामपुर मजरे निवासी प्रदीप यादव, कुतलूपुर मकरंदनगर निवासी शिवम दुबे उर्फ सोमू फरार चल रहे हैं। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

2023 में ईंट भट्ठे पर हुआ था तांडव
नवाब सिंह यादव के मौसेरे भाई सौरभ यादव के पुत्र विशाल यादव ने सदर कोतवाली में दो साल बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 19 नवंबर 2023 को नवाब और नीलू ने अपने गुर्गों के साथ देवधरापुर स्थित उनके भट्ठे पर कब्जा कर लिया। इन लोगों ने डेढ़ लाख रूपये की नकदी समेत 15 लाख का सामान लूट लिया। चाचा विपिन यादव की बाइक लूट ले हुए। रसूख के चलते उनकी प्राथमिकी नहीं दर्ज होने दी। जब नवाब और नीलू दुष्कर्म और गैंगस्टर में गिरफ्तार हुए, तब उसने हिम्मत कर प्राथमिकी दर्ज कराई। 

एक आरोपी की पत्नी ने की थी एसपी से शिकायत 
नवाब सिंह यादव और नीलू का दाहिना हाथ माना जाने वाला एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी एसपी दफ्तर में चक्कर लगाते देखी गई है। बताया गया कि उसने एसपी से मिलकर शिकायत की थी और पुलिस को घटना में संलिप्त होने के कुछ साक्ष्य भी दिए थे। इसी आधार पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस की चकमा देकर फरार हो गया। अब नवाब सिंह के साथ उसके गुर्गों पर भी शिकंजा कसने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें